पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोडा चूरा के साथ पकड़े गए आरोपी तीन दिन रिमांड पर

डोडा चूरा के साथ पकड़े गए आरोपी तीन दिन रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरनावदाशाहजी पुलिस की ओर से रविवार को नाकाबंदी के दौरान सारथल चौकी के सामने टोयटा कार से बरामद 105 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार तीन जनों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

जांच अधिकारी छीपाबड़ौद थाना प्रभारी रतनसिंह भाटी ने बताया कि रविवार को हरनावदाशाहजी थानाप्रभारी रामहेतार्थ पार्थ ने सारथल चौकी के सामने टोयटा कार को रुकवाकर उसकी डिक्की से 105 किलो डोडा चूरा के साथ जोधपुरा जिले के सालवा कंला के मोतीराम जाट, राजूलाल जाट व मुकेश चौधरी को गिरफ्तार करने के बाद इन सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पीसी रिमांड पर लिया है।

खबरें और भी हैं...