पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटपड़ा में बाल विवाह रोका हलवाई समेत 5 गिरफ्तार

पटपड़ा में बाल विवाह रोका हलवाई समेत 5 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सीसवाली/बारां

प्रशासन ने अक्षय तृतीया पर बुधवार को थानाक्षेत्र के पटपड़ा में बाल विवाह रुकवाया है। बाल विवाह में सहयोग करने पर नाबालिग के मामा, मामी, हलवाई सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है।

एसएचओ सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बारां के आंकेड़ी निवासी गणेशराम मीणा की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की पटपड़ा में मामा रामस्वरूप मीणा, उसकी प|ी तुलसीबाई चुपके से शादी करा रहे हैं। इसकी सूचना किसी ने कलेक्टर कार्यालय में दी। वहां से निर्देश मिलने पर मांगरोल एसडीएम प्रमोद कुमार सिंघव, तहसीलदार रामनिवास मीणा व सीसवाली नायब तहसीलदार सियाराम मीना ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। सीसवाली थाना पुलिस ने मामा रामस्वरूप मीणा, उसकी प|ी तुलसीबाई, गणेशराम, उसकी प|ी सुनीताबाई, हलवाई नंदलाल सोनी पुत्र श्रीलाल सीसवाली सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रशासन की कार्रवाई

खबरें और भी हैं...