पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 अप्रैल तक बकाया वसूल करें अधिकारी: चीफ इंजीनियर

30 अप्रैल तक बकाया वसूल करें अधिकारी: चीफ इंजीनियर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| बिजली निगम के चीफ इंजीनियर छेमराज सिंह मीणा ने निगम के एसई कार्यालय के सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा करने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान चीफ इंजीनियर मीणा ने कहा कि मार्च माह के बाद अप्रैल का महीना भी समाप्त होने वाला है। लेकिन अभी तक बारां जिले में 93 प्रतिशत ही बकाया वसूली हो पाई है। इसलिए आगामी दिनों में 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर वसूली का लक्ष्य तय समय तक पूरा करें। इस दौरान चीफ इंजीनियर मीणा ने कहा कि अब मीटर रीडिंग से लेकर फीडर सुधार के लिए विभाग के कर्मचारी-अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है तो बिजली तंत्र में सुधार होना चाहिए। (शेष| 16 पर )

बारां. डिस्कॉम अधिकारियों की बैठक लेते जोनल चीफ इंजीनियर।

खबरें और भी हैं...