जिले में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का जयपुर में हुआ सम्मान
ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। जिले में भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तो कई ग्राम पंचायतों में श्रमदान कर स्वच्छता दिवस मनाया गया। वहीं जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले की तीन ग्राम पंचायताें को बेहतर कार्य पर सम्मानित भी किया गया। जयपुर के रविंद्र मंच पर आयोजित राज्यस्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल पट्टा वितरण अभियान व पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन करने पर भंवरगढ़ व छीपाबड़ौद ग्राम पंचायत के साथ एक और ग्राम पंचायत का जयपुर में दो लाख का चेक व प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया। भंवरगढ़ के सरपंच धर्मराज चौधरी ने जयपुर पहुंचकर इस सम्मान को लिया। इस दौरान सरपंच चौधरी ने प्रदेशभर की अलग-अलग ग्राम पंचायत से आए जनप्रतिनिधियों के सामने मंच से विचार भी साझा किए।
बारां. स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को बराना ग्राम पंचायत पर ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमें आदर्श सीनियर सैकंडरी स्कूल बराना के छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बाद में स्कूल परिसर में भी स्टाफ ने साफ-सफाई कर श्रमदान किया। इस मौके पर प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षिका रेखा नामा सहित स्कूल स्टाफ, सरपंच, वार्डपंच, छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे।
बामला. कस्बे में ग्राम पंचायत ने मुख्य मार्गों से स्वच्छता रैली निकाली। रैली में विद्यार्थी स्वच्छता के नारे लगाते तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर सरपंच नीतू शर्मा, प्रधानाचार्य राजकुमार मंगल, पदेन सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, व्याख्याता रामस्वरूप मेहरा, ओमप्रकाश गौड़ , सामाजिक कार्यकर्ता कौशल शर्मा, उपसरपंच धनराज मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।
शाहाबाद. स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरुकता रैली, प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत के ब्लॉक समन्वयक धीरज चौरसिया ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों की निबंध, रंगोली प्रतियोगिता आदि आयोजित किए गए। साथ ही ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। सभी लोगों से शौचालय के उपयोग एवं आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया।
बिजौरा. कस्बे में स्थित अटल सेवा केंद्र पर स्वच्छ भारत दिवस पर ग्रामसभा हुई। वहीं सुबह पांच बजे कर्मचारियों व ग्रामवासियों के सहयोग से गांव व अटल सेवा केंद्र पर साफ-सफाई की गई और रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर पंचायत प्रसार अधिकारी शिवशंकर मीणा, ग्रामसेवक रामहेत मीणा, प्रमोद सुमन, रामपाल मीणा, महेश पोटर, सत्यनारायण सुमन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व ग्रामीण मौजूद थे।
बारां. ग्राम पंचायत बड़ां में सफाई करते शिक्षक व शिक्षिकाएं।
बोहत. रंगोली सजाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी।
शाहाबाद. क्षेत्र की दांता ग्राम पंचायत में जागरूकता रैली निकाली गई।
भास्कर न्यूज | बारां

बारां। आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल परिसर में साफ-सफाई करता स्टाफ।
बिजोरा. अटल सेवा केंद्र परिसर में सफाई करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी।
प्रभात फेरी निकाली...बोहत. कस्बे में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच ओमप्रकाश सुमन की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली। जो अटल सेवा केंद्र से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई गुजरी। जिसमें ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने के बारे में बताते हुए शौचालय का उपयोग करने का महत्व समझाया। इसके बाद केंद्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अटल सेवा केंद्र पर स्वच्छ भारत अभियान को लेकर रंगोली सजाई। रैली में ग्राम सहायक सचिव अनिल मालव, मुकेश मालव, बजरंगलाल शाक्यवाल, नरेश गोचर, बजरंगलाल सुमन, वार्ड पंच कमल शाक्यवाल, मेट राजेंद्र बैरवा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्रीबाई चौधरी, मंजू शाक्यवाल, भोलीबाई मीणा, इंद्राबाई राठौर, आशा सहयोगिनी सावित्री मालव सहित कई कर्मचारी व ग्रामीणों ने भाग लिया।