पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारां में बैंक और एटीएम में कैश की दिक्कत नहीं

बारां में बैंक और एटीएम में कैश की दिक्कत नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| देश के कई राज्यों में नकदी के संकट का असर बुधवार तक शहर में दिखाई नहीं दिया। हालांकि कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्र में बैंकों की ओर से नकदी की उपलब्धता कम होने से बड़े अमाउंट का विड्राॅल नहीं किया जा रहा है। अस्पताल रोड एसबीआई ब्रांच प्रबंधक एमएल मीना ने बताया कि शहर में अभी दिक्कत नहीं है। एटीएम में भी पर्याप्त कैश की उपलब्धता है। कैश की उपलब्धता होने के साथ जमा होने के कारण परेशानी नहीं है। कैश की कमी होने पर कोटा, उदयपुर आदि स्थानों से केश मंगवाया जाएगा। हालांकि आरबीआई से कैश का पहुंचना बंद हो गया है। इसके चलते कस्बाई व ग्रामीण शाखाओं में परेशानी आ रही है। आरबीआई की ओर से कैश की आपूर्ति होने पर स्थिति में सुधार हो सकेगा। शहर में बुधवार को अधिकांश एटीएम पर कैश उपलब्ध रहा। अक्षय तृतीया का सावा होने के बावजूद कैश की निकासी को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...