कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, जताया विरोध
बारां| सूरत में 12 साल की बालिका व कश्मीर में आठ साल की बालिका के साथ हुई ज्यादती व हत्या की घटना को लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता मंच की ओर से मंगलवार शाम 7 बजे अंजुमन चौराहे से प्रताप चौक तक 1100 मोमबत्तियों के साथ कैंडल मार्च निकाला गया। प्रताप चौक पर मानव शृंखला बनाई गई। मंच के अध्यक्ष इकबाल रीगल ने बताया कि सर्वसमाज के लोग मंगलवार शाम सात बजे अंजुमन चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों ने नारेबाजी कर दोषियाें को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की। इसके बाद सभा आयोजित की गई। इसमें हिंदू-मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों के साथ हिंदू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना, टीकम शाक्यवाल, शाहिद दुर्रानी, अब्दुल मतीन, दीनबंधु धाकड़ ने विचार व्यक्त किए। संचालन एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी ने किया। कैंडल मार्च के दौरान खलील खान गौरी, अरशद अंसारी, शोएब अंसारी, वरुण नायक, मोहम्मद सैफ, आरिफ अंसारी, अमन सोढ़ी, रफीक भाई, बंटी भाई, अरशद मलिक, गुलशेर, इरशाद अंसारी, तस्वीर अली, संचित चौहान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सद्दाम, अजीज अंसारी, अज्जूभाई आदि मौजूद थे।
मांगरोल . कस्बे में मुस्लिम समाज की बालिकाओं और महिलाओं ने कठुआ, उन्नाव, सूरत में हुई नाबालिगों के साथ ज्यादती की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार रात नौ बजे बस स्टैंड पर महिलाएं और युवतियां एकत्रित हुई। इसके बाद यहां से कैंडल मार्च रवाना हुआ, जो मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष सर्किल पहुंचा। जहां केंद्र सरकार से बालिकाओं को सुरक्षा उपलब्ध करवाने और ज्यादती के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
बारां. हिंदू-मुस्लिम एकता मंच की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।