मारपीट के दो अलग-अलग केस दर्ज
छबड़ा| बापचा थाना क्षेत्र के मदनाखेड़ी में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बापचा थानाधिकारी सूरजपाल सिंह चौधरी ने बताया कि मदनाखेड़ी निवासी फरियादी कालूराम उर्फ मोतीलाल बंजारा ने प्रकरण दर्ज कराया कि उसके काका मोहनलाल बंजारा व देवलाल बंजारा ने लकड़ियों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
बारां. छीपाबड़ौद थानाक्षेत्र के तूमड़ा निवासी एक जने ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि क्षेत्र के तूमड़ा निवासी कजोड़ीलाल मीणा ने गांव के ही कोमल सिंह के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।