पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक माह में भी नहीं सुधर सका फिल्टर प्लांट, आ रहा है पीला पानी

एक माह में भी नहीं सुधर सका फिल्टर प्लांट, आ रहा है पीला पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| छबड़ा-छीपाबड़ौद में 44 करोड़ की ल्हासी स्वच्छ पेयजल परियोजना के तहत कस्बे में हो रही स्वच्छ पानी की सप्लाई में लगभग दो माह पूर्व से मटमैला व बदबूदार पानी आने की शिकायत पर भी विभाग की ओर से अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इसको लेकर जलदाय विभाग के रसायनज्ञ द्वारा भी फिल्टर प्लांट खजूरी छीपाबड़ौद पहुंचकर संबंधित एजेंसी को निर्देश देने के बावजूद भी ठेकेदार ने फिल्टर प्लांट पर केमिस्ट की नियुक्ति नहीं की। ना ही फिल्टर प्लांट पर लेबोरेट्री को चालू किया। अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को कस्बेवासियों की ओर से कई बार शिकायत देने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ना ही ठेकेदार को पाबंद किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या जल्द दूर नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

बारां में कार्यरत रसायनज्ञ संजय भार्गव का कहना है कि ल्हासी पेयजल परियोजना में खजूरी फिल्टर प्लांट में ना तो संबंधित फर्म की आेर से कोई रसायनज्ञ की नियुक्ति की है। ना ही पानी जांचने के लिए लेबोरेट्री शुरू की है। वर्तमान में प्रतिदिन आने वाले पानी की रेगुलर जांच हो एवं उसके आधार पर ही केमिस्ट द्वारा पानी में कितना क्लोरीन, ब्लीचिंग व अन्य केमिकल मिलाए जाएं तभी फिल्टर होगा एवं पानी का पीलापन दूर होगा। कुछ कॉलोनियों के लोगों ने बोतलों में पानी भरकर भी इस समस्या को विभाग को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पानी के पीलेपन को लेकर फिल्टर प्लांट में संबंधित एजेंसी को कहा गया है। जल्द ही पानी को फिल्टर कराकर सप्लाई की जाएगी। - एमपी माथुर, अधिशासी अभियंता

छबड़ा. कस्बे में स्थित जलदाय विभाग का फिल्टर प्लांट।

खबरें और भी हैं...