शिविर में सिखाई योग क्रियाएं
बारां. आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से कवाई स्थित अडानी पावर प्लांट में लगाए गए योग शिविर में योग करते साधक।
बारां| आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से अडानी पॉवर प्लांट में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन टीचर साधना सिंह की मौजूदगी में आयोजित किया गया। मीडिया को-ऑर्डिनेटर चंचल खंडेलवाल ने बताया कि कवाई स्थित प्लांट में योग, प्राणायाम व ध्यान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दो अलग-अलग पारियों में 60 से अधिक लोगों को योग, प्राणायाम व ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास करवाकर तनाव मुक्त जीवन जीने के साथ स्वस्थ रहने के उपाय सिखाए। इस अवसर पर प्लांट के एचआर घनश्याम गर्ग ने ऐसे शिविरों की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर प्लांट के अजय चौरसिया सहित कई लोगों ने सहयोग किया।