यादव समाज के 41 जोड़े बने हमसफर
बारां. जाटव (यादव) समाज के 41 जोड़ाें का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया।
बारां| शहर में लंका कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में बुधवार को श्री हरदौल विकास समिति की ओर से यादव (जाटव) समाज के 41 जोड़ों का निशुल्क कन्या सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन किया गया। सम्मेलन अध्यक्ष नवीन सोन, संरक्षक गणपतलाल यादव, पार्षद शिवशंकर यादव ने बताया कि सम्मेलन में 41 कन्याओं का विवाह कराया गया। इसमें समाज की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भागीदारी की। समारोह स्थल पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा। वर और वधू पक्ष के रिश्तेदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।