रजक समाज की साधारण सभा में लिए कई निर्णय, प्रतिभाएं सम्मानित
बारां| श्रीचौरासी वशिष्ट रजक नगर पंचायत की साधारण सभा अस्पताल रोड स्थित श्रीरामजानकी मंदिर पर वार्ड पार्षद ओमप्रकाश पंकज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पंचायत का संविधान बनाया गया। साथ ही कार्यकारिणी के चुनाव के लिए निर्वाचन पैनल का गठन किया गया।
प्रवक्ता राजेश रंगीला ने बताया कि सभा में कोषाध्यक्ष हेमराज दतेरिया ने 23 फरवरी को आयोजित हुए संत गाडगे जयंती एवं प्रतिभा समारोह के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। रक्तदाता उड़ान संस्था के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र पंकज को गत दिनों हरियाणा के पानीपत में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर समाज की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान निर्वाचन पैनल में पीठासीन अधिकारी निरंजन पंकज, उपनिर्वाचन अधिकारी रमेश पंकज, सहायक निर्वाचन अधिकारी यादराम चौहान, हरिलाल पंकज व रामस्वरूप पंकज को नियुक्त किया गया। एक मई तक मौजूदा कार्यकारिणी से मतदाता सूचियां मांगी। साथ ही सात मई तक मतदाताओं से आपत्तियां मांगी हैं। प्रत्याशियों के लिए योग्यता आठवीं कक्षा निर्धारित की गई। प्रत्याशियों के लिए अध्यक्ष के लिए 1101, कोषाध्यक्ष 701 व मंत्री पद के लिए 501 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया। सभा में कार्यकारिणी के कार्य नहीं करने पर चुनाव होने तक सभापति ओमप्रकाश पंकज को कार्यवाहक नियुक्त किया गया।
सभा में नगर अध्यक्ष रामबाबू करवा, मंत्री राजेश मोरिला, उपाध्यक्ष हेमराज पंकज खेराली, विकास समिति अध्यक्ष कस्तूरचंद सिंगोरिया, पूर्व अध्यक्ष रूपचंद पंकज बोरदा, शंकरलाल करवा, कन्हैयालाल सिंगोरिया, महेश पंकज आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रभुलाल ईश्वरपुरा, गौरीशंकर मोरिला, कन्हैयालाल मोरिला, गोपाललाल करवा, राजेंद्र करवा, रामकिशन सिकोरिया, जोधराज रानीहेड़ा, पप्पू भौंरा, राकेश सिंगोरिया, सुरेश सीसवाली, आदि मौजूद थे।