पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल आगे बढ़ाएंगे

समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल आगे बढ़ाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड़ताली कर्मचारियों के साथ सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने मुलाना विधायक संतोष सारवान के कार्यालय पर अपनी मांगों को लागू करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक की अनुपस्थिति में उनके पति एमएल सारवान को सफाई कर्मी प्रधान प्रवीन कुमार और सचिव रोहित के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कच्चे कर्मियों को पक्का करने, 15 हजार न्यूनतम वेतन देने व ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने का मुख्य रूप से वायदा किया था। परंतु वादा पूरा करना दूर, सुप्रीम कोर्ट के समान काम, समान वेतन के फैसले को भी लागू नहीं किया जा रहा है। मजबूरीवश कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है। ज्ञापन के अनुसार अगर 17 मई तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तो हड़ताल को आगे बढ़ा दिया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के उपमंडल प्रधान अशोक कुमार सैनी और उपमंडल सचिव स. नैब सिंह ने कहा कि सरकार बातचीत से मांगों का हल निकालने की बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। इसके साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 30 साल से प्रदेश भर में एक भी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं हुई है। बराड़ा नगर पालिका का एरिया व आबादी दोनों बढ़े हैं, परंतु कर्मियों की संख्या बढ़ाने की बजाय घटती ही जा रही है। इस समय पालिका में केवल 22 कच्चे सफाई कर्मी काम करते हैं। बराड़ा नगर पालिका की आबादी के हिसाब से कम से कम 60 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। सफाई का काम ठेकेदारों के हवाले कर दिया है। यूनियन ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की मांग कर रही है। प्रदर्शन में रोहित, सुलोचन, रोबिन, टोनी, सतपाल बराड़ा, सतपाल सोहाता, गोपाल, संजीव, राजेश, विक्रम, गुरचरण, दीपक, चौधरी, ओमप्रकाश, कुलदीप, डिंपल व जसमीत आदि कर्मचारी शामिल रहे।

बराड़ा में विधायक संतोष सारवान के कार्यालय में ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...