मनचलों की बाइकों के चालान किए
बराड़ा | बराड़ा पुलिस ने बुलेट बाइक के साइलैंसर से पटाखा छोड़ने वालों पर शिकंजा कसते हुए बाइकों के चालान किए। बराड़ा पुलिस ने ट्रिपलिंग करने वालों के चालान कर वाहन इंपाउंड किए। बराड़ा थाना प्रभारी यशदीप ने बताया कि अब उन मनचलों की खैर नहीं जो कालेज के सामने से जाते हुए बाइक से पटाखे की आवाज निकालते हैं।