बराड़ा | पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर मलौर ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को हुए विश्वास मत प्रस्ताव में लोकतंत्र की जीत हुई है। मलौर ने कहा कि 1 जून को बराड़ा में सांसद कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में जनसभा होगी। जिसके लिए प्रचार किया जाएगा।