पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधेड़ के शव के पास मिला सिंदूर व काला कपड़ा, मुंह में लाल मिर्ची

अधेड़ के शव के पास मिला सिंदूर व काला कपड़ा, मुंह में लाल मिर्ची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | बराड़ा अनाज मंडी के समीप सुबह सैर करते वक्त लोग सड़क किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ के शव को देख सकते में आ गए, क्योंकि शव के पास सिंदूर, काला कपड़ा व कुछ अन्य सामान पड़ा था। यही नहीं मुंह में लाल मिर्ची भी थी। जबकि सिर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। मृतक की पहचान गुरुदेव मोहल्ला के मामचंद (65) के रूप में हुई है। मृतक मामचंद के लड़के कुलदीप ने बताया कि उनके पिता एफसीआई गोदाम में चौकीदार थे। वह रात में अपने काम पर गए थे। उन्हें सुबह पता लगा कि उनके पिता का शव झाड़ियों में पड़ा है। उनके पिता के सिर पर किसी ने चोटें मारी हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का एमएम मेडिकल कालेज से पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया है। शव के पास से मिले सामान से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने तांत्रिक विद्या के चलते हत्या की हो। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

शव के सिर पर चोट के निशान थे। वहीं एक टांग पर हल्की चोट थी। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। फिर मामला दर्ज किया जाएगा। ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, बराड़ा।

खबरें और भी हैं...