पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गन्ने से लदी 2 ट्राॅली चोरी, एक गिरफ्तार

गन्ने से लदी 2 ट्राॅली चोरी, एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | चोरों ने दो ट्राॅलियों को चुरा लिया। एक ट्रॅाली गन्ने से लदी हुई सरदेहड़ी अड्डे पर खड़ी थी, जबकि दूसरी ट्रॅाली धीन गांव में खेत में खड़ी थी। मुलाना पुलिस ने जहां केस दर्ज किए हैं वहीं पंजाब पुलिस ने दोसड़का से एक ट्राॅली चोर को गिरफ्तार किया है। जफरपुर के किसान कुलदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने अपनी ट्राली गन्ने से भर कर सरदेहड़ी अड्डे पर खड़ी की थी, लेकिन सुबह जब देखा तो वहां से गन्ने से लदी ट्राॅली गायब थी। ट्राली को आसपास ढूंढा, लेकिन ट्राॅली नहीं मिली। वहीं धीन गांव के किसान सुरेश कुमार की ट्राॅली को भी चोरों ने खेत में बने बरामदे से चुरा लिया। दोनों किसानों की शिकायतों के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। दो दिन में दो ट्रालियां चोरी होने से किसानों में असुरक्षा का भय सताने लगा है। उधर, पंजाब पुलिस ने दोसड़का में रेड कर ट्राली चोर पकड़े हैं। जो ट्राली चुरा कर बेच चुके हैं। मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि सीआईए के सहयोग से ट्राली चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विश्वकर्मा मंदिर के कमरे का उद् घाटन

मुलाना | भगवान विश्वकर्मा मंदिर कमेटी मुलाना ने मंदिर में बने हाल का उद्घाटन रविवार को हुआ। जिसमें मुख्यातिथि मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान थी। विधायक के मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक सारवान ने 2015 में पांच लाख रुपए मंदिर में हाल बनाने के लिए देने की घोषणा की थी। सारवान ने इस अवसर पर कहा कि विकास का पहिया निरंतर चलता रहेगा। भाजपा सरकार केवल विकास की राह पर चल रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मौके पर मुलाना सरपंच नरेश चौहान सहित मंदिर कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

सट्टा खेलने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बराड़ा | सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थान से सट्टा खेलते हुए एक व्यक्ति को काबू किया। आरोपी की पहचान गुरुदेव मोहल्ला के रविंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को उस वक्त काबू किया जब वह बसंतपुरा फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर बैठकर सट्टा खेल रहा था।

खबरें और भी हैं...