बराड़ा| कस्बा के गुरुदेव मोहल्ला में बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। जब तक महिला शोर मचाती तब तक युवक वहां से फरार हो चुके थे। महिला सरोज बाला ने बताया कि वह घर से बाहर निकली ही थी कि उसी समय उसी समय बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने आते ही गले में पड़ी सोने की चेन को झपटा मारा और तोड़कर भाग गए। उनकी चेन करीब दो तोले की थी। महिला ने बताया कि उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक आंखों से ओझल हो चुका थे। बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।