बराड़ा |भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति, गुरु रविदास नगर कीर्तन कमेटी बराड़ा व हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने नगर पालिका कर्मियों के धरने प्रदर्शन को समर्थन दिया। खंड प्रधान लहरी सिंह व जिला सचिव मोहनलाल परोचा ने कहा कि सरकार ने जो सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया है वह सफाई कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है। इस मौके पर दिनेश कमल, धर्मवीर, संदीप खोड़ा, शांति कुमार, शैलेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सोहनलाल, रिंकू मचल, कमल कुमार, प्रवीण कुमार, सुलोचन कुमार, चौधरी सिंह, ओम प्रकाश उपस्थित रहे।