बरारी |गंगा दार्जिलिंग रोड अस्पताल चौक से काढ़ागोला स्टेशन व भारतीय स्टेट बैंक गुरुबाजार जाने वाली मुख्य सड़क का कल्वर्ट विगत एक साल से टूटा हुआ है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटना भी हो रही है। लेकिन फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया था। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जिसकी वजह से हम लोगों को आए दिन परेशानी हो रही है। राजकिशोर यादव आदि थे।