पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरारी प्रखंड के मोहनाचांदपुर पंचायत में शनिवार को डीडीसी अमित कुमार, डीआरडीए निदेशक रामकुमार पोद्दार, पंचायती राज अधिकारी फैय्याज अख्तर आदि ने क्षेत्र में हो रहे योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जांच की और विभागीय कर्मियों एवं प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक किया।

योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

डीडीसी अमित कुमार ने इस दौरान मोहनाचांदपुर के कई वार्ड में पहुंचकर सात निश्चय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा योजनाओं की प्रगति की जांच किया। इस मौके पर डीडीसी अमित कुमार ने विभागीय अफसर एवं कर्मी को सख्त निर्देश दिया कि अधूरे पड़े आवास योजना, शौचालय का जल्द से जल्द एमआईएस एवं जियो टैग कर लाभुकों का भुगतान सुनिश्चित करें। डीडीसी अमित कुमार ने विभागीय अफसरों को कहा कि शौचालय एवं सात निश्चय कार्य में गुणवत्तापूर्ण पूर्ण कार्य हो और इसमें तेजी लाएं।

कार्य में प्रगति लने के दिए निर्देश

मुखिया को अस्सी प्रतिशत वार्डों के कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। पेयजल का पैसा भी वार्ड कार्यान्वयन समिति के द्वारा ही खर्च करने का आदेश दिया। बताया कि हर वार्ड में 12 लाख रुपए तक ही खर्च किया जाना है।

मुखिया ने गिनाई अपने-अपने पंचायत की समस्या

समीक्षा बैठक में उपस्थित मुखिया ने अपने-अपने पंचायत की समस्याओं को रखा। उपमुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत जो शौचालय बना उसमें कुछ व्यक्तियों का एमआईएस में नाम नहीं होने के कारण अब तक वर्षों से लाभुकों को भुगतान नही मिला है,कई पंचायत ओ में वार्ड चयनित की गई है लेकिन मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा अब तक वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं की गई है। कान्तनगर पंचायत के मुखिया ने कहा कि मनरेगा योजनाओं में रिश्वतखोरी के कारण पूरे प्रखंड की योजनाएं बाधित है। समीक्षा बैठक में मुखिया ब्रह्मानंद साह, मनोज कुशवाहा, संजय सिंह, राजीव चौधरी, परशुराम सिंह, रंजीत झा, नवलकिशोर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...