टेकियां में भूमि विवाद में हुई मारपीट हथियार संग एक धराया
बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के बकिया रानीचक गांव में सोमवार की रात दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान एक पक्ष के मो. सलीम के घर पर हथियार लेकर पहुंचे मो. अरसाद ने अपने साथियों संग मारपीट करने लगा। इसी दौरान मो. सलीम के बेटा मो. अरसाद को दबोच लिया और उसके पास से देसी कट्टा समेत तीन जिंदा कारतूस व बंदूक की दो गोली भी बरामद की। मारपीट में घायलों को स्थानीय लोगों ने बरारी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सबों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में बरारी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया की न्यायालय में जमीन विवाद का मामला चल रहा है। इसी को ले दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।