दुर्गापुर का वार्ड नंबर तीन ओडीएफ घोषित
बरारी |प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड नंबर-तीन को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। इसके लिए वार्ड सदस्य ललिता देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को वार्ड सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक जितेंद्र मंडल ने बताया कि खुले में शौच जाने से सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन होता है। इसके साथ ही बच्चों में कुपोषण का होना भी खुले में शौच का एक प्रमुख कारण माना गया है। उन्हाेंने बताया कि सूबे में पांच वर्ष के 48 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। अगर सभी लोग शौचालय का प्रयोग करने लगेंगे तो कुपोषण से बच्चों को रोकने में मदद मिलेगी।