पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आमसभा के लिए दिया गया आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरारी प्रखंड के पश्चिमी बाड़ीनगर पंचायत के वार्ड- 11 के सदस्य मो. जिकरुल हुसैन ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 265 में अब तक आम सभा नहीं होने को लेकर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आमसभा कराने के लिए बाल विकास परियोजना बरारी को कई बाद लिखा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 265 के लिए विज्ञापन 20 जनवरी को प्रकाशित हुआ था। विभागीय आदेशानुसार 26 फरवरी को आमसभा होना तय किया गया था। लेकिन अभी तक आमसभा नहीं हो सकी है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने अपने पत्र के आलोक में बरारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को लिखा है कि वार्ड सदस्य द्वारा दिए गए परिवाद पत्र में अंकित बिंदुओ पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए वस्तु स्थिति से संबंधित स्पष्ट प्रतिवेदन अविलंब अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...