बरारी में आयोजित कैंप में शामिल अधिकारी व अन्य।
भास्कर न्यूज| बरारी
प्रखंड के सुजापुर पंचायत में प्रधानमंत्री सहज बिजली (सौभाग्य) एवं मुख्यमंत्री विद्युत संबंध निश्चय योजना के तहत सुजापुर पंचायत भवन में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन कर बिजली से वंचित परिवारों को फ्री में कनेक्शन दिया जा रहा है। फ्री कनेक्शन शनिवार तक दिया जाएगा।
इस दौरान लोगों में बिजली के प्रति जागरूकता लाने के लिए टेलीविजन पर बिजली से संबंधित जानकारी भी दिखाई जा रहा हैं। बिजली विभाग के एसडीओ विभाष कुमार एवं कनीय अभियंता विनय कुमार ने बताया कि तीन दिन के इस कैंप में पंचायत के एपीएल एवं बीपीएल परिवारों के लोगों को फ्री में कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए सिर्फ लोगों से पहचान के लिए आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र लिया जाएगा। इस मौके पर मुखिया मुकेश मंडल ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में बिजली पहुंचे इसको सुनिश्चित करने के लिए प्रयास चल रहा है। कनीय अभियंता विनय कुमार ने बताया कि शिविर में एपीएल कनेक्शन की कुल एक सौ एवं बीपीएल कनेक्शन की एक सौ दस आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि कृषि कनेक्शन शून्य है। बताया कि कनेक्शन करने के उपरांत लोगों के घर में मीटर भी लगाया जाएगा। शिविर में करीब 12 लोगों ने बिल सुधार के लिए आवेदन दिया है। इस अवसर पर बालकृष्ण रंजन, तौकीर आलम व सुजीत कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।