बरारी |मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत चयनित योजनाओं में पूर्वी बाड़ी नगर पंचायत अंतर्गत गुरुवार को वार्ड नंबर 05 में कुल पांच लाख अठहत्तर हजार छह सौ रुपये की पीसीसी ढ़लाई सड़क का शिलान्यास मुखिया संजू सिंह व वार्ड सदस्य अनिता देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पंचायत के उपमुखिया सह वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, मत्स्यजीवी के मंत्री उमेश सिंह मुख्य रूप से थे। लक्ष्मी महतो के घर से अर्जुन मंडल के घर तक कार्य निर्माण का शिलान्यास हुआ है।