पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत की ओर से बेगूसराय के भी 8 खिलाड़ी होंगे शामिल

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत की ओर से बेगूसराय के भी 8 खिलाड़ी होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 22 मई से 24 मई तक आयोजित द्वितीय कुकी ऑन कप अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय से भी 8 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें से बरौनी की दो बेटियां एवं 4 लड़के के अलावे बेगूसराय के तीन लड़के शामिल हैं। बरौनी ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, भूटान सहित कई देशों के 1800 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेगूसराय जिला के 8 युवाओं के शामिल होने के लिए चयन होना अपने आप में गौरव की बात है। श्री सिंह ने बताया कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया व इंडिया दोजंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में कैरेट वर्ग में अंडर-49 भार वर्ग में अंकज कुमार, अंडर 53 में केशव राज, जूनियर वर्ग में अंडर 48 भार में सोनी कुमारी, अंडर 42 भार में शालवी, अंडर 55 भार में अभिषेक कुमार, अंडर 58 भार में विशाल कुमार राम (सभी बरौनी ताइक्वांडो क्लब) सीनियर वर्ग में अंडर 54 भार में रामकृष्ण कुमार, अंदर 68 भार में पीयूष कुमार (सभी कल्याण केंद्र ताइक्वांडो क्लब ) शामिल हैं। कोच के रूप में बरौनी के मो. फुरकान टीम का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली में 22 से शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी रविवार की दोपहर विक्रमशिला एक्सप्रेस से रवाना होंगे।

टीम लीडर को किया सम्मानित

इसके पूर्व बरौनी स्थित आरकेसी उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इस अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित सभी प्रतिभागियों एवं बिहार की ओर से कोच के रूप में नेतृत्व के लिए चयनित मो. फुरकान को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...