बरौनी| बरौनी-तिलरथ रेलखंड के राजवाड़ा रेलवे गुमटी संख्या 61 बंद करने के दौरान 1 आॅटो की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद स्लाइडिंग बूम के सहारे ट्रेनों का परिचालन तो कराया जा सका लेकिन बूम की मरम्मत के दौरान 1 घंटे से अधिक समय तक बरौनी जीरोमाइल पथ पर वाहनों का परिचालन बंद रहा। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ की पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है।