कर्नाटक में जीत देश के मेहनतकशों की जीत
बीहट| कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न बरौनी ग्रामीण मंडल पूर्वी में एक-दूसरे को रंग-गुलाल एवं मिठाई खिला कर किया गया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व और प्रधानमंत्री द्वारा गरीब, पिछड़ा, दलित के लिए किए गए कल्याणकारी योजना पर कर्नाटक की जनता के मोहर का आभार जताया गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश मंत्री रामलखन सिंह ने कहा कि यह जीत देश के मेहनतकशों की जीत है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा को बहुमत देकर यह सिद्ध कर दिया कि देश अब कांग्रेस मुक्त हो गया है। कहा कि 2019 का चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के जीत का वर्ष होगा।