बरौनी| फुलवरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शोकहारा-2, कलमबाग मुहल्ला में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की अलग-अलग ब्रांड की 72 बोतल शराब बरामद किया है। जिसमें रॉयल स्टैग विदेशी शराब की 180 एमएल की हरियाणा की निर्मित 48 पीस 375 एमएल का 24 पीस अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई है। फुलवरिया थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। लेकिन उक्त शराब को संग्रह करने वाले व्यवसायी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।