बरौनी| बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म पर घुमक्कड़ जिंदगी जीने वाला कल्लर अपने अन्य सहयोगियों के साथ ठेका मजदूर दंपत्ति के परिवार को पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल मजदूर दंपति ने इसकी शिकायत बरौनी रेल थाना से की है। जिसके बाद आरोपी कल्लर गोलू कुमार को जीआरपी थाना की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में पीड़ित ठेका मजदूर शेखपुरा निवासी बबलू तिवारी एवं उनकी प|ी मंजू देवी ने बताया कि रेल परिसर में ठेके पर चल रहे निर्माण कार्य में अपने परिवार के साथ मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। इसके पहले वह अपनी प|ी एवं बेटी के साथ गोलू के ही एक छोटे कमरे में ही भाड़े पर रहते थे। लेकिन वहां उसकी बेटी पर गोलू की बुरी नजर देख उसने उसका मकान छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद गोलू उसकी बेटी से शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। थक हार कर उन लोगों ने अपनी बेटी की शादी छपरा के एक परिवार में कर दी।