पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों को मिले दस हजार का पेंशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीहट| देश के अंदर आज किसानों की स्थिति सबसे बुरी है, दोहरे शोषण के शिकार हो रहे हैं भारतीय किसान। ये बातें बरौनी प्रखंड परिसर में सीपीआई बरौनी द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना में पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कही। श्री सिंह ने केंद्र सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज बाजार शक्तिशाली हो गया है, केंद्र की सरकार उसके निर्देश पर चलती है। जनमानस से अपील करते हुए कहा कि बाजार नित एवं उसके निर्देश पर चलने वाली केंद्र की सरकार को रोकना होगा। वहीं धरना में अंचल मंत्री बरौनी रामरतन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को जीविका के लिए 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दे। धरना के बाद शिष्टमंडल द्वारा बीडीओ और सीओ को 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

खबरें और भी हैं...