बलिया| बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पोखरिया के समीप गुरुवार की शाम मालवाहक टैंपू एवं टैंकर में भिड़ंत हो गया। वहीं टेंपू चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण टेंपू गड्ढे में पलट गई। जिसमें टेंपू चालक के घायल हो जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केरोसिन भरी टैंकर को जब्त कर थाना ले आया। टैंकर बरौनी रिफाइनरी से केरोसिन लेकर भागलपुर जा रहा था।