पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बांधवगढ़ में युवक पर किया हमला तो बाघ के मुंह में मारा कुल्हाड़ी का हत्था

बांधवगढ़ में युवक पर किया हमला तो बाघ के मुंह में मारा कुल्हाड़ी का हत्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरिया | बांधवगढ़ रिजर्व टाइगर में शनिवार सुबह बाघ के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जबलपुर रैफर किया गया है। बरबसपुर बीट के घघड़ार ग्राम के समीप झांझ नदी किनारे शनिवार सुबह गांव का ही राकेश बैगा (38) और उसकी प|ी तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इसी दौरान वहां बाघ ने हमला कर राकेश बैगा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाघ के हमले से युवक का जबड़ा टूट गया, वहीं उसके गर्दन और चेहरे आदि स्थानों पर गंभीर चोटें आई है। हमले के दौरान राकेश अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए उसने जब कुल्हाड़ी के डंडे को बाघ के मुंह में डाल दिया तब बाघ उसे छोड़कर भाग गया और जान बची।

खबरें और भी हैं...