पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मोबाइल टावर से पांच लाख की बैटरी लूट ली

मोबाइल टावर से पांच लाख की बैटरी लूट ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा/बरबीघा।

बरबीघा के बबनबीघा गांव में संचालित टेलीफोन एक्सचेंज में कार्यरत रात्रि-प्रहरी को पिस्तौल के बल पर कब्जे में लेकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य की 28 कीमती बैटरियों को डकैतों ने लूट लिया। इस संबंध में शेखपुरा टेलीफोन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार द्वारा बरबीघा में एक प्राथमिकी कराई गई है। डकैती की इस घटना में पुरुषों के साथ ही महिला डकैतों को भी शामिल होने की बात कहीं जा रही है। इस बाबत टेलीफोन एक्सचेंज के नाइट गार्ड रामविलास रजक ने बताया रात में नौ बजे जब टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचे तभी दरवाजे पर खड़े बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। उसे अंदर ले जाकर पिस्तौल के बल पर कमरे में बैठा कर जान मारने की धमकी देते हुए लूटपाट करते रहे। लूटपाट में करीब बीस अपराधी शामिल थे।

लिया जायजा| जानकारी मिलने के बाद शेखपुरा एवं लखीसराय के साथ ही जमुई जिला के टेलीफोन विभाग के एसडीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

इन बैटरियों की चोरी| बरबीघा थाना में की गई शिकायत में 28 बैटरियों में से 18 बैटरी 15 सौ एचपी , 9 पीस एक हजार एचपी ,एवं एक पीस छह सौ एचपी का बताया गया है।

महिला चोरों का आतंक चर्चा का विषय| इस घटना में पांच महिला डकैतों के शामिल होने की बात सामने आने से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि चोरी की वारदात में शामिल महिलाएं अच्छे कपड़े में थी।

खबरें और भी हैं...