पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • विद्यार्थियों के बीच उपयोगी पाठ्य सामाग्रियों का किया गया वितरण

विद्यार्थियों के बीच उपयोगी पाठ्य सामाग्रियों का किया गया वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों के प्रभावी ढंग से सीखने के लिए आधुनिक संसाधनों का होना अतिआवश्यक है। सभी छात्रों को सीखने में पूरी तरह से भाग लेने के लिए अवसर और सहायता मिले। ऐसा तभी संभव होगा यदि संसाधनों का प्रबंधन प्रभावी ढंग से और सीखने की प्रक्रिया को सुधारने के स्पष्ट प्रयोजन के साथ किया जाय उक्त बाते मॉडर्न इंस्टीच्यूट के निदेशक मो. शब्बीर हुसैन ने बच्चोंं को संबोधन के क्रम में कही। इस दौरान संस्था‍न के सभी छात्र-छात्राओं को संस्थान के निदेशक द्वारा लिखी बारहवीं वर्ग के बायोलॉजी पुस्तक का वितरण किया। यह पुस्तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (उच्च माध्यमिक) पटना के विशिष्टि ध्येय के आधार पर तैयार किया गया है जिससे छात्र-छात्राओं को बोर्ड की परीक्षा में सहुलियत होगी। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह पुस्तक हम सभी के लिए उपयोगी तो है ही। साथ ही यह पुस्तक उन विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी है जो कम्पीटिशन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। छात्रा मौसम कुमारी ने कहा की संस्थान के निदेशक हम विद्यार्थियों के सूक्ष्म विशेषण कर हम लोग के बेहतर के लिए नये-नये तकनीक का इस्तेमाल हमेशा करते रहते है। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं में अनामिका कुमारी, राजा कुमार, रजनीश कुमार, शफका प्रवीण, सुमन कुमारी, पवन कुमार, राजू आलम, साहिल आलम, इमरान आलम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...