बरबीघा| सड़क हादसे में मृतक छात्र सोनू कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के लिए बरबीघा नगर परिषद के सभापति समेत कई अन्य उसके घर पहुंचे। इस दौरान नगर अध्यक्ष रौशन सिंह के अलावे जदयू नेता सतीश कुमार विद्यार्थी, सुजीत कुमार, अजीत यादव, रंजीत स्वर्णकार समेत कई अन्य लोग गंज पर मोहल्ले के समीप मृतक छात्र सोनू के घर पहुंचे। गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व की घटना में एक ट्रक द्वारा रौंदे दिए जाने से 16 वर्षीय छात्र सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा भी मचाया गया था। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का लगातार रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर सांत्वना देने पहुंचे नगर अध्यक्ष ने कहा कि पीडितों की हरसंभव सहायता की जाएगी।