पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एसके आर कॉलेज में पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र संघ ने की तालाबंदी

एसके आर कॉलेज में पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र संघ ने की तालाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरबीघा के एसके आर कॉलेज में छात्र संघ से जुड़े छात्रों ने पढ़ाई सहित अन्य मांग को लेकर कॉलेज में तालाबंदी की। तालाबंदी में छात्र संघ के अध्यक्ष सोनू कुमार, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, संयुक्त सचिव सुधांशु कुमार, सदस्य आकाश कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद थे। छात्रों ने कहा की कॉलेज में समस्या का अंबार लगा हुआ है। परंतु कॉलेज प्रशासन द्वारा किसी भी तरह से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस मौके पर छात्र संघ से जुड़े छात्रों ने कहा वर्ग का संचालन सुचारु रुप से करने , पेयजल की समस्या का समाधान करने, छात्रों के लिए कॉमन रूम बनाया जाने तथा छात्र संघ के लिए कार्यालय उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई।

तालाबंदी करते छात्र गण।

खबरें और भी हैं...