जिला जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ की कमिटी गठित हुई
बरबीघा| जिला जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ की कमिटी का गठन जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार के द्वारा किया गया। इसमें चार उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के अलावे एक कोषाध्यक्ष और एक प्रवक्ता बनाया गया है। रवि कुमार, राजीव कुमार को उपाध्यक्ष और पैन के राकेश को मीडिया प्रभारी सह सचिव बनाया गया है। मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास कुमार ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं की सोंच बदलना है।