बरबीघा अंचल कमेटी सीपीआई की बैठक आयोजित
बरबीघा। | सीपीआई की एक बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता बिरेन्द्र सिंह ने की। इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने केन्द्र औऱ राज्य सरकार की नीतियों की घोर आलोचना की। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार केवल उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। देश में बेरोजगारों को रोजगार देने एवं महंगाई के मुद्दे पर सरकार मौन है। राज्य सरकार भी केवल शराबबंदी जैसे मुद्दे का राग अलाप रही है। सरकार के सात निश्चय योजना की प्रगति बेहद धीमी है। भ्रष्टाचार दिनों -दिन बढ़ता जा रहा है। इसके लिए सीपीआई पोल खोल-हल्ला बोल आन्दोलन के जरिये बरबीघा मे जन अभियान गांव गांव मे चलने का निर्णय लिया है। इसको लेकर पिंजड़ी, सर्वा, मिर्जापुर, पांकपर,बवनबीघा, मदारीचक समेत कई जगहों पर आमसभा करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही 23 मई को पटना में आयोजित रैली मे बड़ी संख्या मे शामिल होने की अपील की।