रविशंकर बने जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव
बरबीघा | सारे थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी युवा नेता रविशंकर कुमार को जदयू युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। रविशंकर का मनोनयन जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी के विधायक अभय कुशवाहा द्वारा किया गया है। बरबीघा,नालन्दा व शेखपुरा के जदयू कार्यकर्ताओं ने इन्हें बधाई देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का विश्वास जताया।