बरबीघा| बिहार बोर्ड 2017 के टॉपर रहे मानो गांव के प्रेम कुमार के सम्मान में स्थानीय जीएनएस स्कूल में 19 मई को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इस प्रतिभावान छात्र को सम्मानित किया जायेगा। समारोह का उद्घाटन नालन्दा खुला विश्व विद्यालय के उपाध्यक्ष व पूर्व उप कुलपति प्रो. आरबी सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी मो0 तकीउद्दीन अहमद, विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. एमपी सिंह, डॉ. के पुरुषोत्तम, व अन्य लोग रहेंगे।