पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बस में खुदरा के विवाद में मारपीट करने वाले कंडक्टर को हुआ जेल

बस में खुदरा के विवाद में मारपीट करने वाले कंडक्टर को हुआ जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेखपुरा | यात्री बस में भाड़ा देने के दौरान खुदरा के विवाद को लेकर मारपीट करने वाले खलासी को न्यायालय ने जेल भेज दिया। एससी-एसटी के विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व की इस घटना में रामपुर सिंडाय गांव निवासी दलित युवक राजू कुमार बिहार से बरबीघा चलने वाली बस में सफर कर रहा था। इसी क्रम में 25 रुपये भाड़ा मांगने पर उसने 500 का नोट दिया। खलासी शंकर यादव ने उसे खुदरा देने को कहा, परंतु उसके पास 20 रुपये ही खुदरा थे, जिसेे खलासी ने लेने से इनकार कर दिया। विवाद पर खलासी ने गाली-गलौज व मारपीट कर उसका बैग छीनकर रख लिया।

खबरें और भी हैं...