पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बैंक से पैसे निकाल कर जा रही सेविका से 20 हजार छीने

बैंक से पैसे निकाल कर जा रही सेविका से 20 हजार छीने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को साढ़े ग्यारह बजे दिन में पतूत स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 20,835 रुपए निकालकर आंगनबाड़ी सेविका अनिता देवी बैंक से बाहर निकल रही थी। इसी बीच दो बदमाश उससे रुपए का बैग छीनकर भाग गए। सेविका पतूत गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 15 पर कार्यरत है। सेविका ने बताया पोषाहार के लिए पैसे की निकासी की गई थी। इस घटना के संबंध में सेविका द्वारा रानीतालाब थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गैराज से चोरी टेपों बाढ़ में बरामद : फतुहा के मकसूदपुर गांव के एक गैराज से चोरी गए टेपों को पुलिस ने बाढ़ के अथमलगोला क्षेत्र से बरामद कर लिया तथा चोर को भी पकड़कर थाने ले आई। गिरफ्त में आए चोर की पहचान गांव के ही राजा कुमार उके रूप में की गई है।

खबरें और भी हैं...