नीतीश सरकार मेरे ही कामों को नया रूप देकर बढ़ा रही ः मांझी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा कि प्रदेश की वर्तमान नीतीश सरकार उनके द्वारा लाए गए कामों को ही आगे बढ़ा रही है। जिसे वे काफी पहले ही लेकर आए थे। उसे सरकार नया रूप देने का काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी रविवार को बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह काॅलेज मैदान में आयोजित आंबेडकर जयंती समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होेंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कई मोर्चाें पर विफल करार दिया। साथ ही शिक्षकों की बहाली कराने की मांग उठायी। दलित नेताओं पर भी चुटकी ली और कहा कि कुछ लोग अब अध्यादेश की बात कर रहे हैं। मौके पर राजद के उपंेंद्र पासवान सहित भीम सेना के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद थे।