पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • वीरता पदक विजेता नीरज के सम्मान में उमड़े लोग

वीरता पदक विजेता नीरज के सम्मान में उमड़े लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने शौर्य और अदम्य साहस के दम पर वीरता की कहानी गढ़ चुके सीआरपीएफ के जांबांज अधिकारी व बाढ निवासी नीरज कुमार सिंह के सम्मान में जन सैलाब उमड़ पड़ा। बाढ़ के बिचली मलाही गांव निवासी नीरज को 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के दिन उपराष्ट्रपति बैंकेया नायडू ने उन्हें उनकी वीरता व पराक्रम के लिए वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया था। सम्मान पाने के बाद पहली बार घर पहुंचे नीरज की अगवानी में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सीआरपीएफ अधिकारी नीरज ने कहा कि देश के लिए कुछ करने का अवसर मिला।

खबरें और भी हैं...