पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बाढ़ के अचुआरा में अगलगी में जिंदा जल गई सोई बच्ची

बाढ़ के अचुआरा में अगलगी में जिंदा जल गई सोई बच्ची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के अचुआरा गांव में मंगलवार की दोपहर तीन बजे के आसपास अगलगी की घटना में एक 8 वर्षीया बच्ची जिंदा जल गई। इस हृदयविदारक घटना को देखकर पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि अचुआरा गांव निवासी रघुनाथ साव के घर में मंगलवार को करीब तीन बजे परिवार के सभी लोग घर में ही थे। एकाएक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घर से लोग निकल कर बाहर हो गए। इसी बीच घर में पीड़ित रघुनाथ की नातिन सोई थी, जो घर में ही रह गई और आग की चपेट में आ गई। मृतका किसी तरह घर से बाहर निकालने की प्रयास करती रही लेकिन घर के दरवाजे के पास आकर दम तोड़ दिया।

गेहूं के खेतों में फैली आग

आग की लपटों पर लोगों बोरिंग तथा बाल्टी से पानी मार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक सब कुछ खाक हो चुका था। आग ने आसपास के खेतों में रखे गेहूं के बोझों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मानें तो आग लगने का कारण गैस सिलिंडर से भड़की आग बताई जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

बिक्रम में खलिहान में रखा डेढ़ बीघे का गेहूं हुआ राख

बिक्रम |
रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मठिया गांव में खलिहान में रखा गेहूं जल कर राख हो गया। घटना सोमवार की देर रात की है। पीड़ित किसान पारण पंडित ने बताया कि डेढ़ बीघे का गेहूं काटकर खलिहान में रखा था, जो अगलगी में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया नहीं तो दर्जनों किसान के खलिहान में रखा गेहूं जलकर राख हो जाता। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

खबरें और भी हैं...