पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाढ़ में जमीन दिलाने के नाम पर 70 लाख ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के कचहरी इलाके में फैक्ट्री के लिए जमीन दिलाने के नाम पर हरियाणा के हुंडा निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने दो बार में करीब 70 लाख रुपए ठग लिए। इस संबंध में पीड़ित हरियाणा के जगधारी निवासी सेवानिवृत्त सार्जेंट कदम सिंह ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में पुलिस को बताया गया है कि वह सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा में लकड़ी का व्यापार करता है। रविंदर गुलाटी नामक व्यक्ति ने उन्हें सलाह दी कि बिहार में प्लाईवुड का कारखाना खोलकर अच्छी कमाई की जा सकती है।

बिहार में वह जमीन सस्ती कीमत पर खरीदवा देगा। बात होने के बाद आरोपी ने पीड़ित को रुपए लेकर बिहार चलने को कहा। विश्वसनीय होने के कारण पीड़ित 20 लाख रुपए लेकर आरोपी तथा उसके पुत्र तथा अशोक गोयल के साथ अपनी स्विफ्ट कार से दिसंबर में बाढ़ पहुंचा। बाढ पहुंचने के बाद आरोपी ने कचहरी के पास एनएच के किनारे एक ढाई एकड़ की जमीन पीड़ित को दिखाई।

खबरें और भी हैं...