थाना क्षेत्र के एनएच 31 किनारे स्थित एक बैंक से पैसे निकाल कर गिन रहे एक व्यक्ति के एक बदमाश ने डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। हालांकि इस संबंध में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पीड़ित ने अपने बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए निकाले थे। पैसे निकाल बैंक के पास ही पीड़ित पैसे गिनकर अपने झोले में रखा। इस बीच वह एक व्यक्ति से बात करने लगा। इस दरम्यान एक बदमाश आया और उसके पैसे रखे झोले को लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। दूसरी ओर, मनेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ला में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर से 10 हजार नकद, दो मोबाइल सहित हजारों की संपत्ति उड़ा ली। मकान मालिक अजीत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बाढ़