पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बाढ़ में दुर्घटना के बाद अगवा शिक्षक का शव फेंका मिला, विरोध में 9 घंटे जाम रहा एनएच

बाढ़ में दुर्घटना के बाद अगवा शिक्षक का शव फेंका मिला, विरोध में 9 घंटे जाम रहा एनएच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एएनएस कॉलेज मैदान में बुधवार की देर शाम वॉकिंग कर रहे शिक्षक नंदकिशोर सिंह को कार से कुचलने और जख्मी हालत में लेकर कार चालक द्वारा फरार होने के मामले में गुरुवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया व बाढ़ के काजीचक चौक के पास सुबह करीब छह बजे टायर जला आगजनी की और एनएच को ठप कर दिया, जिसके बाद एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इस बीच भदौर थाना क्षेत्र के काजीचक और बेनुआ के बीच सड़क किनारे से पुलिस ने शिक्षक के शव को बरामद कर लिया है। वहीं सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने के बाद जाम तोड़ने का आश्वासन पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को भदौर से बरामद कर पहचान के लिए बाढ़ के काजीचक चौक के पास लाया, जहां ग्रामीणों ने शिनाख्त की। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को एनएच पर रख फिर प्रदर्शन करने लगे।

घंटों डटे रहे अधिकारी

सूचना के बाद अनुमंडल के अथमलगोला, एनटीपीसी, बाढ़, पंडारक, सकसोहरा, बेलछी समेत कई थानोें की पुलिस के साथ एसडीएम, डीएसपी, सीओ, बीडीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि घटना को अंजाम देनेवाले को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि करीब तीन बजे के आसपास स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग के ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाया गया। वहीं पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

रोड पर लगा दिया शामियाना

शिक्षक के शव बाढ़ के काजीचक पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने धूप तथा गर्मी को लेकर सड़क पर रखे शव के ऊपर शामियाना लगा दिया। वहीं शव को बर्फ पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गाड़ियों के शीशे तोड़े

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने के बाद काजीचक चौक से लेकर अस्पताल चौक के समीप जितने भी ट्रक और वाहन लगे थे, सबके शीशे तोड़ दिए। वाहनों के टायर की हवा को खोल दिया।

लोग पानी को भी तरस गए

बाढ़ से अथमलगोला और बाढ़ से एनटीपीसी तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम के फंसे लोग पीने के पानी को भी तरसते नजर आए। सड़क किनारे के घरों में पानी पीने लोग जुटे रहे। पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक के बिलखते परिजन (ऊपर) व सड़क पर हुई आगजनी (नीचे)।

बुधवार की शाम लहेरिया पोखर निवासी शिक्षक नंदकिशोर सिंह एएनएस कॉलेज मैदान में टहल रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। कार चालक अस्पताल में इलाज कराने का हवाला देकर शिक्षक को जख्मी हालत में कार से लेकर फरार हो गया, जिसके बाद शिक्षक का शव भदौर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। अवधेश चौधरी, प्रभारी थानाध्यक्ष

खबरें और भी हैं...