- Hindi News
- National
- चांचौड़ा के बाग बागेश्वर मंदिर का ऊँ आकार का गेट बनकर तैयार, 6 माह पहले गिर गया था
चांचौड़ा के बाग-बागेश्वर मंदिर का ऊँ आकार का गेट बनकर तैयार, 6 माह पहले गिर गया था
चांचौड़ा | चांचौड़ा का बाग-बागेश्वर तीर्थ का चर्चित ऊं आकार का प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो गया है। करीब 6 माह पहले निर्माण के दौरान ही यह ढह गया था। उस समय यह 70 फीसदी से ज्यादा बन चुका था। बाद में ठेकेदार ने इसे पूरा गिराकर नए सिरे से बनाया। कारीगरों का कहना था कि इसके डिजाइन के कारण दोनों खंभों पर बराबर वजन शिफ्ट करना आसान काम नहीं था। इसमें जरा से असंतुलन से गड़बड़ी होने से यह गिर गया था। करीब 8 लाख की लागत से इसे नगर परिषद द्वारा बनाया गया है।